24 C
en

विद्यालय परिसर में 9 वॉ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया



 बृजमनगंज /महाराजगंज :महाराजगंज जिले के बृजमनगंज  ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय  गुर्चिहा (1-8) क्षेत्र बृजमनगंज, मे स्टाफ और बच्चों द्वारा  9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। "योग और उसका महत्व" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।  विद्यालय  के सहायक अध्यापक रमेश कुमार यादव ने योग पर स्वरचित कविता "सभी करें नित नियम से योग" के माध्यम से बच्चों को योग का हमारे  जीवन में कितना महत्व है। इसको बताते हुए कहा  जीवन शैली के दौर में योग एक वरदान है।  योगा करने से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग भारतीय संस्कृति मानव जाति  की एक अनुपम उपहार है।इसकी नियमित अभ्यास से हम बड़ी-बड़ी बीमारियों को भी पराजित कर सकते हैं। इसको लेकर अवगत कराया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ तथा रसोइया ने सहयोग किया।


 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment