24 C
en

कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचायें-अखिलदेव


 भाजयुमो ने शुरू किया नव मतदाता पंजीकरण अभियान


बस्ती। सोमवार को केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा अध्यक्ष अमित गुप्ता के संयोजन में महासम्पर्क अभियान की कड़ी में अस्पताल चौराहे पर नव मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम किया गया। अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि नव मतदाताओं से आग्रह किया गया कि वे नियमानुसार मतदाता अवश्य बने, लोकतंत्र को सबल बनाने में नव मतदाताओं की विशेष भूमिका रहती है। कहा कि देखा गया है कि जब मतदाता बनाये जाते हैं उस समय लोग रूचि नहीं लेते और बाद में कहते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में ही नहीं था। कहा कि भाजयुमों कार्यकर्ता इस दिशा में लोगों का सहयोग कर उन्हें मतदाता पंजीकरण के लिये प्रेरित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जिला प्रवासी एवं क्षेत्रीय महामंत्री  अखिलदेव त्रिपाठी ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और यूपी के योगी आदित्यनाथ सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी दें और यदि  किसी पात्र को लाभ न मिल पाया हो तो उसे दिलाने में सहयोग करें। इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्र, मुहल्लों, गांवों में सम्पर्क अभियान जारी रखे।

कार्यक्रम में मुख्य रुप से उत्कर्ष शुक्ला, सुधांशु त्रिपाठी, दिनेश सिंह, प्रदीप चौधरी, अमर सोनी,  संतोष श्रीवास्तव, भारद्वाज, दीपांशु दुबे आदि  ने योगदान दिया।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/