नेपाल में प्रकाशित "विश्व प्रतिभा अभिनंदन ग्रंथ" में सम्मिलित होंगी भारत की कई हस्तियां।
नेपाल में प्रकाशित "विश्व प्रतिभा अभिनंदन ग्रंथ" में सम्मिलित होंगी भारत की कई हस्तियां।
विश्व के वरिष्ठ साहित्यकारो एंव पर्यावरण पर काम कर रहे लोगों को मिलेगा ग्रंथ में स्थान।
नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय फाउंडेशन ने शुरु की प्रकाशन की तैयारी।
बहराइच- विश्व के विभिन्न देशो में पर्यावरण संरक्षण पर कार्य कर रहे वरिष्ठ पर्यावरणविद् एवं भारत व नेपाल की भाषाओं के विकास हेतु अग्रसर भाषाविद् तथा देश के वरिष्ठ साहित्यकारों में से वरिष्ठ प्रतिभाओं का चयन कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित "विश्व प्रतिभा अभिनंदन ग्रंथ" में विश्व की इन प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों का प्रकाशन किया जायेगा।
रविवार को नेपाल देश की संस्था शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय फाउंडेशन ने "विश्व प्रतिभा अभिनंदन ग्रंथ" में प्रकाशन हेतु विश्व स्तरीय प्रतिभाओं के नामो का संकलन प्रारम्भ कर दिया है। इसके लिये संस्था प्रमुख आनंद गिरी गोस्वामी की ओर से सोशलमीडिया के माध्यम से विभिन्न देशों की प्रतिभाओं से सम्पर्क के उन्हें इस प्रक्रिया से अवगत भी कराया जा रहा है।
जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एम. रशीद ने बताया कि "विश्व प्रतिभा अभिनंदन ग्रंथ" के प्रकाशन के माध्यम से विश्व के चुनिंदा साहित्यकारो, भाषाविद एंव पर्यावरणविद की हौसला अफज़ाई किया जाने की पहल हेतु नेपाल की संस्था शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय फाउंडेशन बधाई की पात्र है निश्चय ही इससे विश्व में उभरती प्रतिभाओं को बल मिलेगा। उन्होने कहा कि इस सस्था के प्रमुख आनंदगिरी गोस्वामी उर्फ "मयालु" ने अपनी मेहनत के बल पर बहुत कम आयु में साहित्य के क्षेत्र में विश्व स्तर पर जो पहचान बनायी है वह युवाओं के लिये प्रेरणा स्रोत है।
Post a Comment