मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल - बलहा विधायक सरोज सोनकर
मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल - बलहा विधायक सरोज सोनकर
पिछले 9 वर्षों में किए गए विकास के क्षेत्र में सराहनीय कार्य
घर घर जाकर पहुंची बलहा विधायक जनता को बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे घर घर संपर्क अभियान में मंडल चफ़रिया के कई सेक्टरो में पहुंची बलहा विधायक सरोज सोनकर
इस दौरान महिला विधायक ने घर घर जाकर लोगो से संपर्क किया और सभी को सरकार की 9 वर्षो की उपलब्धियो की के बारे में जानकारी दी
लाभार्थी को मिलता है उनका पैसा
बलहा विधायक ने कहा कि आज अगर सरकार एक रुपय भी देश के आम आदमी कि लिये भेजता है तो वह पूरा 1 रुपया लाभार्थी को मिलता है। आज बिचौलियों का खेल ख़त्म हो गया है। यह जनधन खातों की मदद से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि देश में अटकाने, भटकाने और लटकाने की संस्कृति खत्म कर दी है। अब जो काम शुरू किए जाते हैं, वे निर्धारित समय में पूरे भी किए जा रहे हैं।
पीएम मोदी पर है लोगों को भरोसा
बलहा विधायक सरोज सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हर काम में पारदर्शिता आई है। किसी भी काम में एक पैसे की शिकायत आज तक नहीं आई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनपर देश के लोग सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता फिर से प्रधानमंत्री को भारी बहुमत से तीसरी बार सेवा का अवसर देगी।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष बीजेपी राजेश गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ,मंडल महामंत्री विद्याप्रकाश विश्वकर्मा,मण्डल संयोजक आई टी विभाग प्रफुल जायसवाल,सेक्टर सयोंजक राहुल बाथम,हर्षित गुप्ता,निखिल तिवारी, संदीप पोरवाल,पंजाब सिंह, गुरुदास सिंह आदि समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post a Comment