24 C
en

Ballia News: जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंचे भाजपा नेता पर हमला



बांसडीह (बलिया)।  जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंचे भाजपा नेता को महंगा पड़ गया। मामला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रविवार को जमीन विवाद के समाधान करने के लिए चल रही पंचायत में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमे भाजपा मनियर मंडल के महामंत्री अजित सिंह घायल हो गये। घटना के बाद पंचायत में  भगदड़ मच गयी।
जानकारी के अनुसार गांव के गणेश बिंद व रामनाथ बिंद दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर कई दिनों से परिवारिक विवाद चल रहा था।  विवाद को लेकर गांव की बिंद बस्ती में पंचायत बैठी तो देर तक दोनों पक्षों व पंचों के बीच कहासुनी होती रही। गांव निवासी 40 वर्षीय अजीत सिंह भी पंचायत में मामला सलटाने के लिए गये थे। इसी दौरान कुछ देर बाद किसी बात पर अचानक से दोनों पक्ष आक्रोशित होकर मारपीट करने लगे।  बीच बचाव करने पंहुचे  अजीत सिंह के कमर में एक युवक ने धारदार नुकीले हथियार से वार कर दिया। इससे अजीत सिंह घायल हो गये । चोट गहरा होने से काफी खून बहने लगा। घायल अजीत सिंह का  बांसडीह पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बलिया भेज दिया गया। जहां उनकी स्थिति ठीक हैं। घटना के बाद गांव में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने गांव में चक्रमण कर स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाल  बांसडीह योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जायेगी।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment