01n
35.41 C
Mau
Wednesday, June 4, 2021

ओवर ब्रिज से कूदकर अज्ञात युवक ने दी जान

 ओवर ब्रिज से कूदकर अज्ञात युवक ने दी जान



 दरगाह थाने की पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा


बहराइच


दरगाह ओवर ब्रिज से रात में कूदकर एक युवक ने जान दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के दरगाह थाना के निकट से ओवर ब्रिज बना हुआ है। रविवार रात 10 बजे लोग ओवर ब्रिज से आवागमन कर रहे थे। तभी एक अज्ञात युवक आया। उसने ओवर ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 


दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त आसपास के लोगों से करवाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment