24 C
en

ढोल नगाड़ों के साथ निकाली रैली मनाया चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न,चफरिया में जमकर लगे भारत माता की जय के नारे

 ढोल नगाड़ों के साथ निकाली रैली मनाया चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न



चफरिया में जमकर लगे भारत माता की जय के नारे





चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की।



बहराइच शहर से लेकर गांव तक चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जश्न के साथ ही गर्व और रोमांच का माहौल है। लोगों ने एक दूसरे का मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। शाम छह बजकर चार मिनट पर बच्चों से लेकर नौजवान और बुजुर्ग हर कोई जश्न में डूबा नजर आया।



बहराइच के सुजौली , चफरिया में युवाओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। वहीं,  स्कूलों में चंद्रयान-की लाइव लैंडिंग देख रहे छात्रों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और खूब डांस किया

चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग के पक्ष की बहराइच जिले में जश्न का माहौल शुरू हो गया इस दौरान बृहस्पतिवार सुबह ग्राम पंचायत चफरिया में युवाओं के द्वारा एक रैली का भी आयोजन किया गया इस दौरान युवाओं ने तिरंगा झंडा को लेकर जमकर भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए

कार्यक्रम मे बंन्टी सिंह चौहान (सह संयोजक आईटी विभाग भाजपा मंडल चफरिया) रामचन्दर मौर्य उर्फ लख्खा, रविन्द्र कुमार चौहान, राहुल बाथम, संदीप पोरवाल, रामनरेश चौहान (पंच), रमाकांत चौहान, पिंकू,अंगद,अजय,लालता चौहान,बेचन चौहान, मोहन चौहान, अनुराग चौहान, लवलेश अवस्थी,अजय विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा के साथ काफी संख्या में  लोग उपस्थित रहे

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment