Ballia News: चंद्रयान-3 का रेत कलाकार ने कराया सफल लैंडिंग इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
यूपी के बलिया में बांसडीह क्षेत्र अंतर्गत खरौनी गांव के रहने वाले रेत कलाकार रूपेश सिंह ने अनोखे अंदाज में इसरो के वैज्ञानिकों और पूरे देशवासियों को बधाई दी है। रेत कलाकार रूपेश सिंह ने अपने रेत कलाकृति के माध्यम से रेत पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग कराते हुए वैज्ञानिकों को बधाई दी है। आप को बताते चले कि रूपेश महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से फाइंड आर्ट्स के स्टूडेंट् है और समसामयिक घटनाओं पर रेत कलाकृति के माध्यम से लोगो को जागरूक करते है। रेत कला में माहिर रूपेश सिर्फ बलिया में ही नही बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों में भी अपनी कला अद्भुत प्रदर्शन कर चुके है यही नही फ़िल्म स्टार सोनू सूद ने भी रूपेश से मिलने का वादा किया है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सम्मानित भी हो चुके है। रूपेश का सपना है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्डके अपना नाम दर्ज कराना।
Post a Comment