Big News: चंद्रयान की सफल लैंडिंग का इंतजार कर रहे करोड़ो भारतवासी, प्रार्थना कर रहे हिंदुस्तानी
न्यूज डेस्क: रुस के चंद्रयान मिशन लूना के फेल होने के बाद आप पूरे विश्व की निगाहें हिंदुस्तान के चंद्रयान मिशन 3 पर टिकी हुई है। बता दे कि आज भारत का चंद्रयान मिशन 3 इतिहास रचने के काफी करीब है। आज शाम को चंद्रमा पर रोवर विक्रम की सफल लैडिंग हो सकती है, वैज्ञानिकों के लैंडिंग के दौरान अगर कुछ तकनीकी दिक्कत आई तो इसके समय में कुछ परिवर्तन किया जा सकता है। चंद्रयान मिशन का लैडिंग रोवर विक्रम चंद्रमा की दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। यदि विक्रम की लैडिंग सफल हुई तो भारत अमेरिका रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सफल लैंडिग करने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।
इसरो के वैज्ञानिकों ने आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा लांच पैड से चंद्रयान-3 को 14 जुलाई की दोपहर प्रक्षेपित किया था। प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा और यान सही समय और स्थिति में अपनी पहली निर्धारित कक्षा में स्थापित हो गया। अगले दिन यानी 15 जुलाई को इसका प्रथम कक्षा विस्तार किया गया। 17 जुलाई को कक्षा-उत्थान का दूसरा चरण भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और चंद्रयान-3, 41603 x 226 किमी की कक्षा में प्रवेश कर गया। 22 और 25 अगस्त को कक्षा-उत्थान का तीसरा और चौथा चरण भी निर्धारित समय पर बिना किसी तकनीकी दोष या अड़चन के पूर्ण हुआ।
सभी स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण
चंद्रयान-3 को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की ओर से एक लेटर जारी किया गया है. इसमें चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण सभी स्कूलों में लाइव प्रसारण दिखाए जाने का निर्देश दिया गया है।
Post a Comment