कांग्रेस महिला मोर्चा के साथ अन्य पदाधिकारियो ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग को लेकर की बैठक, निकाला जुलूस
रिर्पाेट-शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़ नगरपालिका स्थित कार्यालय पर कांग्रेस महिला मोर्चा के साथ अन्य पदाधिकारियो ने राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने की मांग को लेकर की बैठक, निकाला जुलूस। बतादे कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा लगायी गयी रोक से उत्साहित कांग्रेस की महिला विंग के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया जिसमंे कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए और मिष्ठान्न वितरण कर हर्ष व्यक्त किया और इसे न्याय की जीत बताया। कांग्रेस पदाधिकारियो ने कहा राहुल गांधी की सजा पर रोक न्याय की जीत है। इससे देशवासियों में न्यायपालिका के प्रति विश्वास बढ़ा है। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। राहुल गांधी सत्य के पथ पर पूर्व की भांति चलते रहेंगे। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्त्ता उनका अनुसरण करेगा। कांग्रेस पार्टी अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी समझती है कांग्रेस के लोग संविधान के दायरे में रहकर सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। हमें आशा थी सत्य की जीत होगी और न्याय मिलेगा। उन्होने राहुल गांधी के ससंद सदस्यता बहाल किए जाने की भी मांग की।
Post a Comment