02d
29.79 C
Mau
Saturday, June 21, 2021

विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



उच्च प्राथमिक विद्यालय सुजौली दितीय में वन विभाग के द्वारा आयोजित की गई  क्विज  प्रतियोगिता







12 अगस्त को  मनाये जाने वाले विश्व हाथी दिवस के उपलक्ष में प्राथमिक विद्यालय सुजौली द्वितीय में  क्विज प्रतियोगिता का कार्यक्रम कर हाथी के संरक्षण का संदेश दिया गया 


कार्यक्रम वन क्षेत्राधिकारी सुजौली रेंज रोहित यादव के निर्देशन में वन दरोगा अनिल कुमार के द्वारा करवाया गया

स्कूल की बच्चो को संबोधित करते हुए वन दरोगा अनिल कुमार ने बताया हाथियों को कई संस्कृतियों में पवित्र पशु माना जाता है और एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिये ये अति आवश्यक होते हैं।

हाथी जैव विविधता को भी बढ़ावा देते हैं।

ये एक बुद्धिमान प्रजाति होती हैं, उनके पास किसी भी स्थल पर रहने वाले प्रजातियों की तुलना में आकार में सबसे बड़ा दिमाग पाया जाता है।


वर्तमान जनसंख्या अनुमान से संकेत मिलता है कि विश्व में लगभग 50,000-60000 एशियाई हाथी हैं।

भारत में विश्व की हाथियों की 60% से अधिक जनसंख्या निवास करती है


कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में भी काफी संख्या में हाथी पाए जाते हैं



क्विज प्रतियोगिता कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय के 30 बालक और बालिकाओं ने हिस्सा लिया 20 मिनट तक क्विज प्रतियोगिता का टाइम रखा गया

 जिसमें प्रथम स्थान समर सिंह कक्षा 7  , द्वितीय स्थान प्रवीण कुमार  , तृतीय स्थान आकाश भूषण कक्षा आठ  को मिला 


इस अवसर पर सुजौली रेंज के वन दरोगा अनिल कुमार,वन दरोगा मनोज श्रीवास्तव,वन दरोगा प्रमोद कुमार,वाचर सूरज शुक्ला विद्यालय के अध्यापक राम सुमिरन,सुशांत सिंह के साथ विद्यालय के  काफी संख्या में बालक और बालिकाएं मौजूद रहे

Post a Comment