24 C
en

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में सम्मानित हुई उमा

 कैसरगंज क्षेत्र के रायगढ़ बेहड़ा निवासी उमा देवी ने जल जीवन मिशन के तहत बेहतर कार्य किया है। जिस पर दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर उमा देवी को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित किया है। सम्मान मिलने के बाद उमा देवी दिल्ली से घर के लिए रवाना हो गईं। 

जनपद के कैसरगंज विकास खंड अंतर्गत रायगढ़ बेहड़ा गांव निवासी उमा देवी पत्नी रमेश सिंह गृहणी हैं। उमा देवी के बेटे की दो वर्ष पूर्व डायरिया हो गया। इलाज के बाद भी प्रतिवर्ष डायरिया से उनका बेटा बीमार होने लगा। डॉक्टर ने दूषित जल के उपयोग से बेटे के बीमार होने की बात बताई। इस पर उमा देवी ने गांव की महिलाओं को स्वच्छ पेयजल के लिए हर घर जल परियोजना के लिए महिलाओं को जागरूक किया। इसके लिए उन्होंने महिला मंगल दल का गठन किया। गांव की महिलाओं को जागरूक करने के बाद महिला दल ने क्षेत्र के 50 अन्य गांव के लोगों को बीमारी से बचाव और स्वच्छ जल से होने वाले लाभ के बारे में बताया। उमा देवी के प्रयास से 50 गांव के लोगों ने हर घर जल योजना से जुड़ गईं। सभी को स्वच्छ पेयजल मिलने लगा। बीमारियां दूर होने लगी। 

महिला के इस प्रयास को जल निगम और जिला प्रशासन की ओर से बेहतर मानते हुए प्रस्ताव भेजा गया था। पीएमओ के द्वारा अधिशाषी निदेशक राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे को पत्र भेजा गया। निदेशक की ओर से डीएम मोनिका रानी को पत्र भेजा गया। जिस पर महिला दिल्ली पहुंची। मंगलवार को महिला दिल्ली में जल शक्ति मंत्री समेत अन्य अतिथियों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद महिला जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गई है

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment