24 C
en

भाकियू टिकैत के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्र के प्रदेश महासचिव बनाए गए मलकीत सिंह

 भाकियू टिकैत के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्र के प्रदेश महासचिव बनाए गए मलकीत सिंह



किसान नेताओं ने दी मलकीत सिंह को बधाई



बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत रमपुरवा मटेही गांव के रहने वाले मलकीत सिंह को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तराखंड उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्र के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है प्रदेश अध्यक्ष तराई बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि मलकीत सिंह लगातार किसानों के हित में कार्य करते रहे हैं और किसानों की समस्याओं को उजागर करते रहे हैं उनके  कार्यों को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत में मलकीत सिंह को महासचिव का पद दिया गया है जिस पर किसान नेताओं ने मलकीत सिंह को बधाई भेजी है

इस दौरान मलकीत सिंह ने कहा कि उनके द्वारा संगठन के हित में कार्य किए जाएंगे किसानों की समस्याओं को शासन प्रशासन के आगे उजागर किया जाएगा और उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा

वही इस दौरान प्रदेश  उपाध्यक्ष गुरवंत सिंह चीमा ,हरपाल सिंह ,रसपाल सिंह, जिनेंद्र सिंह के साथ काफी संख्या में किसान नेता व ग्रामीण मौजूद रहे

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment