24 C
en

Bahraich News: 75 फीट लंबी राखी देकर लगाई रक्षा की गुहार

 Bahraich News: 75 फीट लंबी राखी देकर लगाई रक्षा की गुहार




बहराइच



पयागपुर विकासखंड में तैनात दो अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को समूह सखियों ने अनोखे अंदाज में इसकी शिकायती डीएम मोनिका रानी से की। काफी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंची सखियों ने डीएम को समूह द्वारा बनाई गई 75 फीट लंबी राखी भेंट की। उनसे आरोपित अधिकारियों से रक्षा की मांग की।




कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को राखी भेंट करने पहुंची महिला समूह की अध्यक्ष नीलू शुक्ला ने बताया कि पयागपुर विकासखंड के दो अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। समूह सखियों को कोई भी काम देने के लिए पैसों की मांग कर रहे हैं। दोनों की धन उगाही के चलते समूह सखियां परेशान हैं। कई सालों का मानदेय भी लंबित है।



उन्होंने डीएम से दोनों अधिकारियों से समूह सखियों की रक्षा की मांग की है। समूह सखियों के हित से संबंधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment