राज्यपाल ने महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
अम्बेडकर नगर: श्रीमती आनंदीबेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश द्वारा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत जिला अस्पताल में अवस्थित वन स्टाफ सेंटर का निरीक्षण किया गया। साथ ही साथ महिला एवं शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा बच्चों को फल तथा खिलौना वितरित किया गया। इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, भाजपा जिला अध्यक्ष तथा संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
Post a Comment