बलिया: मोटे अनाज को लेकर बोले सांसद, 50 देशो ने मोदी जी से मांगा है मोटा अनाज
बलिया: बलिया लोकसभा से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने एककार्यक्रम के दौरान कहा कि बलिया मोटे अनाज की खेती को लेकर दुनिया में जाना जा रहा है प्राकृतिक पैदावार खेती के लिए उत्तर प्रदेश में बलिया जनपद पहले स्थान पर है इसके उत्पादन का भी बाजार मिलने जा रहा है। सारे मोटे अनाज के सरकारी दाम भी तय हो गए और अपने जिले में बाजारा और मक्के का सरकारी क्रय केंद्र भी खुल गया है बताया कोदो का भी क्रय केंद्र खुलने वाला है। कोदो शुगर के बीमारी के लिए रामबाण है। बताया दिल्ली में 50 देशो के लोग आए थे जिन्होंने हमारे प्रधान मंत्री से मोटा अनाज मांगा है। हमारा देश भारत एक ऐसा देश है जहां मोटे अनाज का उत्पादन होता है। कहा भारत केवल, दिल्ली, कोलकता,मुंबई और मद्रास में नही बसता बल्कि भारत के हर गांव में बसता है।
Post a Comment