24 C
en

Bahraich news : नगर पंचायत मिहींपुरवा के वार्ड नं 6 में सफाई अभियान जोरों पर

 नगर पंचायत मिहींपुरवा के वार्ड नं 6 में सफाई अभियान जोरों पर



मिहीपुरवा बहराइच


जनपद बहराइच के नगर पंचायत 

मिहीपुरवा के वार्ड नंबर 6 में सफाई अभियान  जोरों पर है जहां इस समय अधिकारी कर्मचारी नगर पंचायत अध्यक्ष स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन में केवल इतिश्री करके कागजों के कोरम पूरा कर के फोटो खिंचवाने में लगे हैं वही नगर पंचायत मिहींपुरवा  वार्ड नंबर 6 के सभासद प्रतिनिधि शुऐव राईन अपनी देखरेख में पूरे वार्ड में नाली सफाई या कहीं भी कचरा इकट्ठा है उसे साफ करवा रहे हैं सभासद प्रतिनिधि शुऐव राईन 

 ने बताया कि भारत सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना  स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत ,मिशन तो चल ही रहा है लेकिन गंदगी की वजह से  जो बीमारियां फैल रही हैं जैसे मलेरिया, डेंगू ,बुखार ,अन्य बीमारियों को साफ सफाई से   रोका जा सकता है

और जब वार्ड स्वच्छ होंगे नगर पंचायत अपने आप स्वच्छ हो जाएगा तभी भारत सरकार का स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का मिशन पूरा होगा

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment