24 C
en

Ballia News: ईडी और सीबीआई के डर से नहीं रूकेगा AAP का कारवां अघोषित आपातकाल से गुजर रहा है देश - सुशांत राज भारत



आज आम आदमी पार्टी बलिया इकाई के द्वारा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ईडी के द्वारा गिरफ्तारी के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को पत्रक भेजा गया। जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी कि गई, 8 दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कि गयी लेकिन जाँच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआ इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जो तानाशाही का उदाहरण है। महिला प्रदेश सचिव उषा राय ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है, क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया l 
    पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धनंजय यादव ने कहा कि  संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमज़ोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।
       जिला महासचिव सर्व दमन कुमार ने कहा कि   सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत हैं l आज के इस कार्यक्रम में अशोक कुमार गुप्ता, विपिन कुमार तिवारी, धनंजय यादव, सुगन लाल यादव, उषा राय, बिहारी लाल यादव, छोटेलाल चौरसिया, सैयद गौशल आजम, संदीप कुमार सिंह, रामदास यादव,  मनन आजाद ,अजीत कुमार तिवारी, राजा यादव ,नवनीत विद्यार्थी ,रियाज अंसारी ,उधारी राजभर, अशोक कुमार , विक्रम अंबेडकर, अजय राय मुन्ना,  कंटेश्वर मिश्र, राजकुमार मौर्य, संजय उपाध्याय ,मंटू जी ,सत्येंद्र नाथ वर्मा आदि मौजूद थे।
    
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment