24 C
en

Ballia News: JNCU में उद्यान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगात्मक कार्य एवं मौसमी सब्जियों की बुआई


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में  उद्यान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा नए सत्र में विगत कई दिनों के अथक परिश्रम के  परिणाम स्वरूप एम एस सी एजी हॉर्टिकल्चर  प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय के कृषि फार्म पर कुल सीजन वेजिटेबल क्रॉप प्रोडक्शन पेपर के तहत आने वाली वेजिटेबलस का छात्रो द्वारा बुवाई की गयी  जिसमे  प्रमुख रूप से घनिया, मेथी ,पालक, गाजर, चुकंदर, मटर, लहसुन, प्याज, आलू आदि वेजिटेबलस को लगाया गया। प्रायोगिक कार्य कर छात्रो ने महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की। उद्यान विभाग के प्रवक्ता डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने बताया कि सब्जियों की खेती में पौधशाला में पौध तैयार करना एक कला है। इसे सुचारू रूप से तैयार करने के लिए तकनीकी जानकारी का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सामान्य मौसम की दशाओं में सब्जियों का खुले वातावरण में साधारण देखभाल के साथ पौध उत्पादन किया जाना संभव है।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment