24 C
en

Basti News: भारतीय किसान संघ ने भगवान बलराम की मनाई जयंती


 आंनद धर द्विवेदी
बस्ती। दुबौलिया ग्राम पंचायत के नादेकुआ गाव मे भारतीय किसान संघ द्वारा भगवान बलराम की जयन्ती मनाई गई। प्रांत मंत्री डॉ चक्रधर द्विवेदी ने भारतीय किसान संघ के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों का किसानों द्वारा किसानों के लिए देश हित की प्रेरणा से कार्य करने वाला एक गैर राजनीतिक संगठन है। भगवान बलराम की जीवनी तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हलधर भगवान बलराम ही किसानों के देवता हैं। गोले में अखंड भारत और हल का निशान ही भारतीय किसान संघ की पहचान है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष यशोदानंद पाण्डेय, अवधेश द्विवेदी, दयाराम जी, कौशलेंद्र मोहन पाण्डेय, राजेश मिश्रा, सभा राज पांडेय, भोला द्विवेदी, गीता देवी, प्रमिला, राधिका सकहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment