कायरों के भी रक्त में वीरता का संचार करने वाली लोक गायन कला आल्हा का किया गया आयोजन
कुदरहा, बस्ती अजमत अली: कुदरहा विकासखंड के सिकंदरपुर गांव में नवरात्रि के अवसर पर आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के आल्हा गायन का आयोजन किया गया। विलुप्त होती आल्हा गायन लोक कला को प्रोत्साहित करने के लिए पंकज पांडेय की देखरेख में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कायरों के भी रक्त में वीरता का संचार करने वाली अद्भुत लोक गायन कला आल्हा के सम्राट कहे जाने वाले फौजदार सिंह ने माधोगढ़ की लड़ाई का वर्णन कर पूरे माहौल को वीर रस से सराबोर कर दिया। मौजूद लोगों ने बड़े दिनों बाद आल्हा सुनकर आनंद का अनुभव किया। बच्चे जवान बुजुर्ग सभी लोगों की पंडाल में उपस्थिती यह बता रही थी कि अभी भी इस लोक कला में लोगों को आकर्षित करने की क्षमता है। आल्हा सुनने पहुंचे विकासखंड के प्रमुख अनिल दुबे, नगर पंचायत गायघाट के बालकृष्ण त्रिपाठी और भाजपा की पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा आल्हा का आनंद उठाते हुए अपने मनपसंद प्रसंगों को आल्हा सम्राट से फरमाइश करके सुना।
क्षेत्र में यह पहला मौका था कि जब किसी ग्रामीण क्षेत्र में आल्हा की इतनी बड़े कलाकार का आगमन हुआ। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, विपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, मनीष पांडेय, रामचंद्र यादव, महेश यादव, सुभाष चौधरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
Post a Comment