24 C
en

Bahraich news : सौतेली मां पर लगा 10 माह के मासूम पर जहर खिलाने का आरोप

 सौतेली मां पर लगा 10 माह के मासूम पर जहर खिलाने का आरोप



बहराइच जनपद के मदन कोठी गांव निवासी एक 10 माह के मासूम को उसकी सौतेली मां पर जहर खिलाने का आरोप लगा है। मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फखरपुर थाना क्षेत्र के मदन कोठी गांव निवासी रिजवान की पहली पत्नी रुबीना से दो बेटे हैं। इनमें एक बेटा 10 माह का अरमान है। 


वहीं रिजवान ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्नी भी समय गर्भवती है। मंगलवार को 10 माह के बेटे अरमान की हालत बिगड़ गई उसे सामुदायिक स्वास्थ्य फखरपुर में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 



इसकी जानकारी होने पर रिजवान की पहली पत्नी रुबीना भी अपने भाई के साथ जिला अस्पताल पहुंच गई। उसने सौतेली मां पर बेटे को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। साथ ही फखरपुर थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment