24 C
en

Ballia News: कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने मनियर ब्लॉक के दर्जनों गांवो का किया दौरा, सुना गरीबो की समस्या

 
बलिया: कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंन्दन ने राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले लखनऊ में अपनी एक अलग पहचान बना लिए है, कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता, गरीब मजलूम बेसहारा हर दुख में रहने वाला, नौजवानों का धड़कन मृदुलभाषी 71 लोकसभा सलेमपुर के नेता रौशन सिंह चंदन आज मनियर ब्लॉक के रामपुर दक्षिण, चकफुल, छितौनी, उदयपुर सहित दर्जनों से गांवो का दौरा किया, जहां अपार समर्थन मिल रहा है वही रौशन सिंह चंदन ने कहा कि हमारे नेता हमारे देश के नेता राहुल गांधी नफरत की दुकानों को बंद करा कर मोहब्बत की दुकान खोल दिया, जहां पूरा भारत देश इसकी खुशियां मना रहा है यही नहीं राहुल गांधी आज देश के हर नागरिक के दुख सुख में पहुंच रहे हैं और जनता की समस्या को जान रहे हैं। आज देश की निकम्मी सरकार देश को काफी पीछे ले गई है और कहा कि मैं देश को पीछे नहीं होने दूंगा,चाहे इसके लिए जो भी मुझे कुर्बानी देनी पड़ेगी दूंगा, कुर्बानी देने की मिसाल तो मेरे खानदान के लोग हैं, कांग्रेस पार्टी के लोग हैं आज पूरा देश कांग्रेस पार्टी के तरफ देख रही है और आने वाले 2024 में पूर्ण बहुमत की सरकार गठबंधन इंडिया की होगी पांच राज्यों में हो रहे। विधानसभा के चुनाव में काफी जनता का समर्थन मिल रहा है और पांचो राज्यों में कांग्रेस की सरकार बन रही है यह नतीजा गठबंधन और मेहनत के परिश्रम का नतीजा है आज रौशन सिंह चंदन के साथ सैकड़ो की संख्या में नौजवान उनके कंधे से कंधा मिलाकर गांव में भ्रमण कर रहे थे और कह रहे थे "चंदन सिंह संघर्ष करो.. हम तुम्हारे साथ हैं"। रौशन सिंह चंदन ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखा और गरीबों की समस्याओं को सुना कहा कि 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तुरंत गरीबों की किसानो की, व्यापारियों की समस्याओं को दूर कर आगे बढ़ने का काम किया जाएगा। वही रौशन सिहं चंदन ने ग्राम पंचायत बड़सरी चकफुल गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलू खान के माता जी का इंतकाल सुनकर दरवाजे पर पहुंचे और परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में साथ रहने की वादा की और ईश्वर से प्रार्थना की मृत आत्मा को जन्नत में उचा से ऊंचा मुकाम मिले उनके घर वालों को सब्र अता फरमाए।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment