24 C
en

Ballia News: प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल एवं फुटबाल प्रतियोगिता

*पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल एवं  फुटबाल प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल*

       खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16-19 नवम्बर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मेरठ में एवं प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18-25 नवम्बर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर किया जा रहा है।
       उक्त सीनियर महिला वालीबाल एवं फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम हेतु जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 09 नवम्बर, 2023 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम, बलिया में प्रातः 11.00 बजे एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 10 नवम्बर, 2023 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर महिला वालीबाल एवं फुटबाल खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर महिला वालीबाल एवं फुटबाल खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित महिला वालीबाल खिलाड़ी दिनांक 16 से 19 नवम्बर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मेरठ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता में एवं महिला फुटबाल खिलाड़ी दिनांक 18-25 नवम्बर, 2023 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment