Ballia News: महापर्व छठ का पहला दिन, चार दिवसीय प्रकृति और परिवार का महासंगम
बलिया: एक बार फिर दिखेगा प्रकृति और परिवार का महासंगम। आपको बता दे कि आज से चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ शुरू हो चुका है। छठ पर्व उत्तर भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय त्यौहार है खासकर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश राज्य में छठ पर्व की शुरुआत आज 17 नवंबर से हो रही है और 20 नवंबर को इसका समापन होगा। चार दिवसी चलने वाले इसे कठिन व्रत का आरंभ नहाय- खाय के साथ होता है। व्रती महिलाएं स्नान पूजा के बाद चावल और दूधी चने की दाल मिश्रित सब्जी को खाती है अगले दिन होता है खरना इस दिन व्रती केवल मीठे चावल खाती है। तीसरे दिन व्रती का लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। यह पर्व सन्तान और अपने पूरे परिवार के सुख समृद्धि के लिए महिलाएं करती है।
Post a Comment