Bahraich news:मझाव गांव के मनरेगा मजदूरों ने विकासखंड कार्यालय मिहींपुरवा का किया घेराव
मझाव गांव के मनरेगा मजदूरों ने विकासखंड कार्यालय मिहींपुरवा का किया घेराव
रोजगार सेवक को हटाने की करी मांग। नारेबाजी के साथ आधे घंटे तक किया प्रदर्शन।
रोजगार सेवक ने कहा कि कि गांव में मनरेगा कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार को रोकने पर हो रहा है मेरे खिलाफ प्रदर्शन।
ग्राम प्रधान बोले गांव में नही होता है भ्रष्टाचार। मनरेगा मजदूरों के आक्रोश से बचने हेतु रोजगार सेवक मामले को गलत दिशा में रहे हैं मोड़
मिहींपुरवा/बहराइच- विकासखंड मिहींपुरवा के मझाव गांव में कार्यरत मनरेगा मजदूरों ने बुधवार को विकासखंड कार्यालय पहुंच मझाव के रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बुधवार को काफी संख्या में ब्लाक मुख्यालय पहुंचे मनरेगा मजदूरों का आरोप था कि रोजगार सेवक अपने काम में घोर लापरवाही करते है तथा हम लोंगो के मजदूरी कार्य को डिलीट कर देते हैं। मझाव गांव से सुनीता, तारा देवी, आशा, सरोज, मनोज कुमार, खलीकुन, मुन्नी देवी, ममता देवी आदि मनरेगा मजदूरों ने रोजगार सेवक चांदकली को तत्काल पद से बर्खास्त करने हेतु एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी के नाम से कार्यालय को सौपा। लेखाकार नागेश मोहन त्रिपाठी ने मनरेगा मजदूरो का ज्ञापन लेकर कार्यवाही हेतु उच्च अधिकारी को प्रेषित कर दिया।
अपने ऊपर लगे आरोपों पर रोजगार सेवक चांद कली ने कहा कि जिस काम की बाबत यह प्रदर्शन हो रहा है वह काम एक वर्ष पहले ही हो चुका है। इस वर्ष उसी काम का नाम बदल कर दोबारा गलत नाम से आईडी बना कर फर्जी तरीके से मजदूरी लेने का प्रयास किया जा रहा था। गांव में गलत काम रोकने पर ही मेरे खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।
उक्त प्रकरण पर ग्राम प्रधान मझाव नरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में हो रहे किसी भी कार्य में कोई भी भ्रष्टाचार नही हो रहा है रोजगार सेवक की लापरवाही के कारण मनरेगा मजदूर आक्रोशित है मजदूरों के आक्रोश से बचने हेतु रोजगार सेवक मामले को गलत दिशा में मोड़ रहे हैं।
Post a Comment