Bahraich news: भाकियू टिकैत ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकाली तिरंगा यात्रा
Bahraich news: भाकियू टिकैत ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकाली तिरंगा यात्रा
गणतंत्र दिवस के अवसर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने पूर्व की भांति शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तराई भाकियू के उपाध्यक्ष गुरुवंत चीमा और महासचिव मलकीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ट्रैक्टरों के साथ राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा लगाकर ट्रैक्टर रैली सड़कों पर निकाली। जिसे लोग निहारते रह गए। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तराई के भारतीय किसान यूनियन टिकैट के उपाध्यक्ष गुरुवंत चीमा के नेतृत्व में दर्जनों ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
इस दौरान उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तराई क्षेत्र के उपाध्यक्ष गुरवंत सिंह चीमा ने बताया कि सरकार ने अपने वादों में किसानों के साथ जो वादा खिलाफी की है और अगर सरकार ने समय रहते किसानों की मांगों को पूर्ण नहीं किया तो एक बार फिर आंदोलन किया जाएगा
तिंरगा यात्रा मटेही से शुरू होकर कारीकोट, चफरिया चौराहा होते हुए गन्ना क्रय केंद्र चफरिया पहुंच कर समाप्त हो गई।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह चीमा, प्रदेश सचिव गुरुप्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवंत सिंह चीमा ,किसान प्रकाश सिंह, रसपाल, बलजीत सिंह, परमानंद काका के साथ सैकड़ों किसान तिरंगा यात्रा में अपने अपने ट्रैक्टर में तिंरंगा झण्डा लगाकर रैली में शामिल रहे रहे
Post a Comment