24 C
en

आश्रम के गेट पर जान से मारने की धमकी भरा पत्र चस्पा, हड़कंप


 

कुदरहा: लालगंज थाना क्षेत्र के एक  गांव में आश्रम के गेट पर

जान से मारने की धमकी भरा पत्र चश्पा होने से पीड़ित परिवार सहित गांव में दहशत फैल गया है। पीड़ित परिवार ने लालगंज थाने में तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाया है।

पीड़ित परिवार एक बाबा के खिलाफ 3747/2017 धारा 376D में पंजीकृत मुकदमे में गवाह है। 

  

    संत कुटीर आश्रम मूड़घाट के दो साध्वियों कात्यानी और कान्ति मांडवी निवासी छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2017 में आश्रम के बाबा सच्चिदानंद के खिलाफ 3747/2017धारा376डी 342,323,506 आईपीसी थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हारा गाँव निवासी कल्पनाथ चौधरी और उनकी बहन कुसुम उर्फ चरन बाई मुकदमे में गवाह है। शुक्रवार की रात को सेल्हरा गांव के पूरब आश्रम के मुख्य गेट पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुकदमे में गवाही देने वाले परिवार को जान से मारने की धमकी भरा पत्र चश्पा किये जाने से सेल्हारा गांव में दहशत फैल गया। मामले की शिकायत पीड़ित कल्पनाथ चौधरी ने लालगंज थाने पर दिया। मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने चश्पा पत्र को फड़वा दिया और परिवार को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष लालगंज जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल कर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment