24 C
en

सेल्हरा घाट पर पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम का हुआ आयोजन


 कुदरहा, बस्ती अजमत अली: कुदरहा विकास क्षेत्र के सेल्हरा घाट पर पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप रहे। निषाद बाहुल्य गांव सेल्हरा में कार्यक्रम कर समाजवादी पार्टी ने निषाद समुदाय को उनके हक और अधिकार के बारे में जागरूक किया।

       सोमवार को सेल्हरा पहुंचे राजपाल कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा कर सत्ता में बनें रहना चाहती है लेकिन अब भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने उजागर हो गया है। जनता ने मन बना लिया है कि इस जुमले वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने निषाद समुदाय से आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए एकजुट रहने की अपील की।

     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं लोकसभा बस्ती के प्रभारी रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि यूपी में नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही किसान परेशान है खाद की कीमतें बढ़ गई सिंचाई महंगी हो गई लेकिन यह सरकार किसानों नौजवानों की कोई बात नहीं सुन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों का विकास कर रही है और किसान नौजवान बदहाल है। सपा की सरकार में गरीबों के हितों के लिए जो योजनाएं शुरू की गई थी उसे बंद कर दिया गया। आने वाले लोकसभा की चुनाव में मतदाता झूठ और जुमलो वाली भाजपा सरकार को करारा जवाब देंगे।

         जन पंचायत कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय विक्रमादित्य मोहम्मद स्वालेह, कैश मोहम्मद, रिंटू यादव विजय यादव, जामवंत यादव, यदुरम यादव, श्याम कृष्ण गुप्ता, जावेद पिंडारी, रामवृक्ष यादव, काली प्रसाद चौधरी, इंद्रसेन चौधरी, संदीप निषाद, रामचंद्र यादव, बृजेश पटेल सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment