24 C
en

Bahraich News: बकाया वसूलने पहुंचे उपकेंद्र कर्मियों पर ग्रामीणों का हमला

 Bahraich News: बकाया वसूलने पहुंचे उपकेंद्र कर्मियों पर ग्रामीणों का हमला





विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय उपकेंद्र के कर्मचारी शनिवार को क्षेत्र में बकाया बिल की वसूली करने पहुंचे थे। इससे नाराज कुछ ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर लाठी से हमला कर दिया। बचने के लिए खेतों में भागे कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा। इस हमले में कई सात कर्मचारियों को चोटें आई हैं। अवर अभियंता ने आधा दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है।



यह घटना ग्राम पंचायत निगोहा के खोजनापुर गांव में हुई। इस गांव में बीते दिनों कई बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। उन्होंने बिल चुकाए बिना ही अवैध तरीके से कनेक्शन जोड़ लिया था। इसकी जानकारी होने पर उपकेंद्र कर्मियों ने ग्रामीणों को बकाया जमा करने के निर्देश दिए। इस पर ग्रामीण नाराज हो गए।


उपकेंद्र कर्मियों को घेरकर ग्रामीणों ने लाठी से हमला कर दिया। हमले से सहमे उपकेंद्र कर्मी बचने के लिए खेतों की तरफ भागे तो ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़कर पीटा। इस हमले में उपकेंद्र कर्मी कमल बाबू, प्रमोद यादव, हरिश्चंद्र, देवेंद्र वर्मा, राजकुमार, मंशाराम व सत्यराम को चोटे आई हैं। घटना की जानकारी होने पर अवर अभियंता राजेंद्र चौधरी ने पीड़ित कर्मियों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने बाबूराम मौर्या, खुशीराम मौर्या, परशुराम, रामकेवल, मुंशीलाल, कन्हैया लाल व पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी


पयागपुर का आनंद राय ने बताया प्रकरण संज्ञान में आया है मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है  जांच करने के पश्चात विधिक कार्रवाई की जाएगी

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment