24 C
en

Bahraich News: घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव

 Bahraich News: घर में फंदे से लटकता मिला किशोरी का शव



खैरीघाट क्षेत्र के बरदहा कला गांव निवासी प्रहलाद सिंह की पुत्री विनीता सिंह (17) का शव शुक्रवार शाम घर में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। इसके साथ फोरेंसिक टीम ने जांच की।


छानबीन में पता चला कि प्रहलाद के परिवार के लोग दिन में खेत गए थे। घर में विनीता अकेली थी। परिजन खेत से लौटे तो कमरे में विनीता का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment