24 C
en

Basti News: भाजपा कार्यालय पर बीजेपी नेता विपिन त्रिपाठी ने कई लोगों को दिलवाई पार्टी की सदस्यता

रिपोर्ट - आनंद धर दिवेदी 

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी में लगातार तमाम लोग पार्टी किस सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।  इसी क्रम में कुछ अन्य दलों से आए हुए कार्यकर्ताओं की भाजपा में कप्तानगंज विधानसभा से प्रबल दावेदार विपिन कुमार त्रिपाठी ने ज्वाइनिंग कराई। विपिन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की नीतियो से प्रभावित होकर लगातार लोग जॉइन कर रहे हैं। इसके बाद जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख दुष्यंत विक्रम सिंह व अन्य सम्मानित कार्यकर्ताओं को हिन्दू पंचांग वितरण किया साथ ही नगर पंचायत गायघाट चेयरमैन प्रतिनिधि पिंटू तिवारी से सादर भेंट हुई अंत में निज आवास पर सुरेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में आए हुए क्षेत्र के सम्मानित लोगों में हिंदू पंचांग वितरण किया।  इस अवसर पर कुदरहा मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान चाचा अदील अहमद गांठू पांडे चंचल पांडे अनमोल त्रिपाठी उत्कर्ष त्रिपाठी और मोहित त्रिपाठी मौजूद रहे।


 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment