24 C
en

गला रेत कर 35 वर्षीय युवक की हत्या





 वकील अहमद सिद्दीकी बनकटी बस्ती: मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव में शुक्रवार की देर रात युवक को घर से फोन करके गांव के पूरब तरफ सीवान में गला रेत कर किया हत्या।                            जानकारी के अनुसार श्रीकान्त गुप्ता (35) वर्ष पुत्र भास्कर गुप्ता को शुक्रवार की देर रात अपने घर पर सो रहा था। तभी  1:00 बजे अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल आते ही श्रीकान्त  उठकर गांव के पूर्व तरफ सीवान मे चला गया। बलवंत के खेत के पास एक बाइक पर अज्ञात तीन युवको द्वारा श्रीकान्त गुप्ता को मारा पीटा और धारदार हथीयार से गला रेत कर हत्या कर दिया गया। तभी अचानक अपराधियों को लगा कि वह मर गया और श्रीकान्त गुप्ता को वही छोड़कर भाग गये l  किसी तरह श्रीकान्त गुप्ता अपने घर वापिस आया तो श्रीकान्त को देख कर गांव वालो के होश उड़ गए। श्रीकान्त गुप्ता कुछ बोल नहीं पा रहा था। परिवार और गांव वालो की मदद से जिला अस्पताल बस्ती भिजवाया गया। जहां पर चिकित्सक ने मरीज की हालत गंभीर देखते हुए। मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। श्रीकान्त गुप्ता के तीन बच्चे हैं। श्रीकान्त घर में अकेले कमाने वाला था। गांव-गांव मे फेरी करके कॉस्मेटिक का सामान बेचता था। पत्नी बच्चे सहित परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर मुंडेरवा थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह क्षेत्राधिकार सत्येंद्र भूषण तिवारी जांच पड़ताल में जुट गए । 

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment