24 C
en

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह का हुआ जोरदार स्वागत



 बस्ती। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के भाजपा की सदस्यता लेने के बाद जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को उनके बस्ती में प्रथम आगमन पर बस्ती जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं मित्रों व संबंधियों ने बड़ी संख्या मेंअयोध्या की सीमा,घघौवा पुल  पर उनका जोरदार स्वागत किया। बता दें कि भाजपा में शामिल होने से पूर्व सपा, बसपा व कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं, कई दिनों से राज किशोर सिंह व भाई बृज किशोर सिंह  के भाजपा में आने की अटकलें लग रही थी। राजनीतिक गलियारों में दबे जुबान भाजपा मे शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर थी।लेकिन शीर्ष नेतृत्व के निर्णय का इंतजार था। बृहस्पतिवार को लखनऊ भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पार्टी शीर्ष नेताओ के साथ गृह मंत्री अमित शाह जी ने सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे वरिष्ठ नेता समाजसेवी विनोद मणी त्रिपाठी ने कहा माननीय राज किशोर सिंह के आने से बल मिलेगा तथा अबकी बार 400 पार का नारा सफल होगा।उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बस्ती आगमन पर बड़ी संख्या में जगह जगह पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। स्वागत में रवि चौबे, राजू दूबे, प्रशांत मिश्र ( स्वामी जी) अभय पांडेय, अशोक मिश्र, प्रतीक मिश्र,सौरभ सिंह, रवि दूबे, सन्तोष शुक्ला,दीपक, मनोज कुमार, जय राम, रमेश, सीताराम, राहुल कुमार, रोहित, पिंटू सहित पार्टी के कनिष्ठ वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Older Posts
Newer Posts

Post a Comment