संदिग्ध परिस्थितियों मे मनोरमा नदी के किनारे मिला शव, मचा हड़कम्प
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र में भगवानपुर गांव के पास मनोरमा नदी में आज एक शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुँचे पहुंचे ग्रामीणो ने छावनी पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुटी हुई है। छावनी पुलिस हत्या और आत्महत्या मे उलझी हुई है,युवक के शरीर पर खून के धब्बे भी दिखाई द्व रहे हैं। मृतक की पहचान मनीष कुमार निवासी देवकली रानी थाना छावनी के रुप मे हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
Post a Comment