04d
36.15 C
Mau
Thursday, June 26, 2021

जाने बस्ती लोकसभा सीट पर किसको मिला कितना मत, देखें रिपोर्ट



बस्ती। 61 लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी व सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिबंध भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को एक लाख से अधिक मतों से हरा दिया है हरीश द्विवेदी पिछले दो बार से लगातार बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं तीसरी बार इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने उन्हें हैट्रिक लगाने से रोक दिया। बस्ती जनपद के अब तक के इतिहास में पहली बार सपा लोकसभा चुनाव जीती है। राम प्रसाद ने भाजपा को 100994 वोटो से हरा दिया। वहीं अगर विधानसभा बार जीत की बात करें तो समाजवादी पार्टी ने हरैया विधानसभा को छोड़कर सभी विधानसभाओं में जीत हासिल की है। बस्ती जिले में बसपा के अंतिम दौर में टिकट बदलने से काफी संख्या में बसपा के वोटरों ने साइकिल को रेस करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 


बस्ती के प्रत्याशियों का लिस्ट - List of Basti candidates

सपा,  राम प्रसाद चौधरी - 527005

बीएसपी, लवकुश पटेल - 103301

बीजेपी, हरीश द्विवेदी - 426011

पंका दुबे - 4627

प्रेम कुमार - 3611

शैलेन्द्र कुमार - 2364

हाफिज अली - 2988

प्रमोद कुमार - 2557

राम करन गौतम - 2645

नोटा - 7761

Post a Comment