24 C
en

Ballia: डॉ भीमराव अम्बेडकर के अपमान का कोई भी मौका नहीं छोडती भाजपा- राम गोविंद चौधरी


बलिया।भारत की बहुसंख्य  आबादी डॉ. अम्बेडकर को अपना भगवान मानती है  केन्द्रीय गृहमंत्री के बयान पर हैरानी जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  राम गोविंद चौधरी ने कहा  कि राज्यसभा में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संविधान पर चर्चा के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर दिये गए बयान से ये साफ़ है कि वह किस मानसिकता से ग्रसित है ऐसे लोग अपनी ग्रसित मानसिकता के चलते  दलितों पिछड़ों एवं नौजवानों का जिन्हें संविधान में अधिकार मिला है उसे अधिकार का किस प्रकार हवन करना चाहते हैं और संविधान प्रदत्त समानता व सम्मान का अधिकार नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब सामाजिक न्याय की लड़ाई दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ सभी बहुजनों को एकजुट होकर लड़नी होगी तभी सामंतवादी सोच रखने वाले लोगों  के दूषित प्रयासों को रोका जा सकेगा।
श्री चौधरी ने कहा  कि केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा ये कहा जाना कि अम्बेडकर, अम्बेडकर कहने की जगह ईश्वर का नाम लो तो सात जन्मों के बराबर स्वर्ग मिलेगा। उनके द्वारा बाबा साहब का नाम लेते हुए स्वर्ग और ईश्वर के साथ तुलना करना उनकी अपनी मूल विचारधारा को दर्शाता है। बाबा साहब ने लिखा है कि हमें सिर्फ राजनीतिक लोकतंत्र से ही संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए, हमें अपने राजनीतिक लोकतंत्र को सामाजिक लोकतंत्र भी बनाना है, राजनीतिक लोकतंत्र तबतक नहीं टिक सकता जबतक सामाजिक लोकतंत्र न हो। देश में सामाजिक लोकतंत्र स्थापित करने के लिए बहुजन समाज से निकले नेताओं को  इकट्ठा होकर यह लड़ाई लड़नी पड़ेगी यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है, समाज हित में सरकार में बैठे लोगों की ऊंची और इन घिनौनी हरकतों के लिए जन जागरण  चलाना  होगा आम जनता को सही बात बतानी होगी की किस तरीके से संविधान को दरकिनार कर संविधान विरोधी गतिविधियां जारी रखी गई है सामंतवादी मानसिकता से ग्रसित यह  नेता हमारे महापुरुषों पर इस तरह की अनर्गल टिप्पणी करते रहेंगे और उनके द्वारा रचे गए संविधान का उल्लंघन करते रहेंगे समाजवादी अंबेडकरवादी मार्क्सवादी जयप्रकाश वादी गांधीवादी सभी विचारको एकजुट होकर के देश में यह जो नई विचारधारा देश विखंडन की ओर ले जाए जा रही है इसे रोकना होगा
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment