04n
35.31 C
Mau
Thursday, June 26, 2021

अज्ञात कारणों से आग लगने से दो रिहायशी छप्पर जलकर खाक

 



कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के  कटया पंडित गांव में अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में रखा लाखों का समान सहित अनाज जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक दो रिहायशी छप्पर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।

      मंगलवार दोपहर साढे़ बारह बजें राम केराउ पुत्र राजबली के लगभग 60 फीट लम्बी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने अपना रौद्र रूप दिखाया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक आग ने रमेश पुत्र राम नरेश के छप्पर को अपने चपेट में ले लिया। केराऊ के छप्पर में रखा लगभग 20 कुंतल गेंहू, 3 कुंतल सरसो, तथा मिट्टी की तीन बडी डेहरी में रखा धान, कपड़ा आदि सामान जल कर राख हो गया।

वही रमेश के छप्पर में रखा गेहू, धान, सरसों, फर्नीचर, कपड़ा सहित शौचालय का फाटक जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब जाकर फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में एक बछिया भी झुलस गई। आग लगने की सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंच गये और आग से हुये नुकासान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया।

Big News: चंद्रयान मिशन 3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर की सफलतम लैंडिग
Ballia News: पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा तस्कर
Basti News: अहमद रजा निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित, ब्लॉक प्रमुख ने दी बधाई

Post a Comment