दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती के छात्रों की एनडीए में दोहरी सफलता, लगातार दूसरे वर्ष विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
बस्ती: दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को बरकरार रखते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने लगातार दो वर्षों में एनडीए (NDA) की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है।
वर्ष 2024 में अंजनेय सिंह तथा वर्ष 2025 में अभिषेक त्रिपाठी ने एनडीए परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई दी है।
छात्र अभिषेक त्रिपाठी के पिता अशोक त्रिपाठी, माता श्रीमती गीता त्रिपाठी, तथा बाबा-दादी रामशंकर त्रिपाठी और श्रीमती कमलावती त्रिपाठी ने इस सफलता पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।
वहीं, छात्र अंजनेय सिंह के पिता विभव प्रताप सिंह और माता श्रीमती रूबी सिंह ने भी अपने पुत्र की उपलब्धि पर गर्व प्रकट किया।
विद्यालय के प्रबंधक जे. पी. सिंह एवं प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment