24 C
en

आम आदमी पार्टी की पंजाब में ऐतिहासिक जीत पर बस्ती में कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

बस्ती: आम आदमी पार्टी की पंजाब में ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिला इकाई की तरफ से जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं के साथ कटरा स्थित कैंप कार्यालय से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ कचहरी होते हुए शास्त्री चौक पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। इसके उपरांत पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा शिक्षा को शिक्षित लोगों ने पहचान लिया है। बस्ती के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं। विधानसभा चुनाव में जनपद बस्ती की जनता का जनादेश आशीर्वाद मिला है सभी जनपद वासियों को धन्यवाद आभार आगे भी समाज के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा। इस मौके पर जिला महासचिव रामनाथ गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण यादव, उपाध्यक्ष मिथिलेश भारती, लक्ष्मी यादव, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डीसी दूबे, यूथ विंग प्रविंद्र चौधरी, संगठन मंत्री शास्त्री डीएन त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, एससीएसटी विंग जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुग्रीम यादव, हरेंद्र चौधरी, दिनेश गुप्ता, जिला सचिव डॉ राम सुभाष वर्मा, फिरदौस अहमद (सोनू) चंद्रभान कनौजिया, माता प्रसाद निषाद, उमेश शर्मा, सुनील सिंह राजपूत, विकास सिंह प्रेमी, अदालत गुप्ता, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment

 


https://www.facebook.com/share/p/1FkqBEzeX4/