कुदरहा ब्लॉक में बृहद पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारम्भ
कुदरहा,बस्ती अजमत अली: कोरोना महामारी के लगभग 15 महीने बाद रविवार को कुदरहा ब्लॉक में बृहद रूप से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत किया गया। ब्लॉक के 0 से 5 साल के 6541 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर प्रति रक्षित किया गया।
रविवार को लगभग 15 महीने बाद कुद्रह ब्लॉक में बृहद रूप से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत किया गया इसके लिए ब्लॉक के 82 बूथ 4 ट्रांजिट और एक भ्रमण टीम के साथ ब्लॉक के कुल 193 कर्मचारियों ने 0 से 5 वर्ष के 6541 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर प्रति लक्षित किया गया। बूथ संख्या 20 मदरसा अरबिया जिभियाँव पर आंगनबाड़ी गुड़िया देवी आशा सरिता सहायिका राधिका देवी ने जीरो से 5 वर्ष के बच्चों के 45 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर सुरक्षित किया गया।
Post a Comment