24 C
en

कुआनो और मनोरमा नदी के संगम तट पर मेले की तैयारियां जोरों पर

कुदरहा, बस्ती अजमत अली: कुदरहा विकास क्षेत्र के लालगंज में कुआनो और मनोरमा नदी के संगम तट पर सदियों से मेला लगता आ रहा है। चैत्र पूर्णिमा से प्रारंभ होकर यह मेला पांच दिन तक चलेगा। क्षेत्र में काफी लंबे भू-भाग में आयोजित होने वाले मेले में दुकानें लगनी शुरू हो गयीं हैं मेंले में झूला, मौत का कुआँ, मनोरंजन के साधन सजने लगें हैं। कृषि यंत्रों और घरेलू उपयोग के सामानों की दुकानें बड़े पैमाने पर आनी शुरू हो गई हैं। इस मेले की खास बात यह है कि यहां कानपुर के लकड़ी व्यापारी बड़ी संख्या में अपनी दुकानें लगाते हैं। 17अप्रैल से शुरू हो रहा मेला 22 अप्रैल तक चलेगा। यह है इतिहास कहा जाता है कि मनवर-कुआनो संगम तट पर पौराणिक काल में उद्यालक मुनि का यहां आश्रम हुआ करता था। नदी तट पर ही बाबा मोक्षेश्वर नाथ का विशाल मंदिर है। कहा जाता है कि मुनि की तपस्या से प्रसन्न हो कर भगवान शिव यहां स्वयं प्रकट हुए थे। यह भी कथा प्रचलित है कि वन गमन के समय भगवान राम ने यहां रात्रि विश्राम किया था। जिस दिन भगवान राम ने विश्राम किया था वह दिन चैत्र मास की चर्तुदशी थी। दूसरे दिन पूर्णिमा को राम ने यहां स्नान किया था तथा भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया था। चूंकि प्रभु राम ने भोजन में लिट्टी चोखा ग्रहण किया था इसलिए श्रद्धालु यहां लिट्टी चोखा प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। दूर-दूर से आते हैं व्यापारी मेले में इलाहाबाद जिले से टिंकू ने बच्चों का झूला, राजस्थान के अजमेर जिले से मुन्ना ने फाइव स्टार मारुति कार सर्कस(मौत का कुंआ), इटावा जिले से पप्पू ने बच्चों का बड़ा झूला, गोरखपुर जिले से सलीम ने बड़ा वाला झूला,ब्रेक डांस, ड्रैगन, संतकबीर नगर के बखिरा से सुरेंदर ने पत्थर का सामान सहित कानपुर, गोरखपुर, बनारस, संतकबीर नगर सहित प्रदेश के अन्य जनपदों व अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में व्यापारी अपना व्यापार करने आये हैं। खेती के औजार की बिक्री के रूप में इस मेले की खास विशेषता है। आसपास सहित पड़ोसी जनपद संतकबीरनगर के किसान बड़ी संख्या में यहां से कृषि उपकरण खरीद कर ले जाते हैं। घरेलू उपयोग के समान, बर्तन और खिलौने बड़ी संख्या में यहां बिकते हैं। चौकस है मेला समिति लालगंज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किया जाएगा और श्रद्धालुओं को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment