24 C
en

सोशल मीडिया पर असलहा लहराने की फोटो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुदरहा,बस्ती अजमत अली: लालगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर असलहा एवं कारतूस के साथ वायरल फोटो में अभियुक्तों को 1 पिस्टल व 4 ज़िंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। उमाशंकर तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर असलहा एवं कारतूस के साथ वायरल फोटो में चित्रित अभियुक्तों विवेक आर्या 21 पुत्र लक्ष्मण आर्या निवासी ग्राम अमौली थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को 01 पिस्टल 32 बोर व 02 ज़िंदा कारतूस 32 बोर और अमित 22 पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम देईसाड थाना लालगंज जनपद बस्ती को 02 ज़िंदा कारतूस 303 बोर के साथ बुधवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया | जिसके सम्बन्ध में थाना लालगंज जनपद बस्ती पर अभियुक्त विवेक आर्या पुत्र लक्ष्मण के विरुद्ध मु0अ0सं0 94/2022 धारा 3/25 Arms Act एवं अमित पुत्र अनिल कुमार के विरुद्ध मु0अ0सं0 95/2022 धारा 7/25 Arms Act पंजीकृत किया गया | गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कुदरहा दिनेश चन्द्र मिश्र, उ0नि0 मुकुन्द त्रिपाठी थाना लालगंज, हे0का0 अशोक कुमार , हे0का0 अष्टभूजा सिंह , का0 पंकज सिंह , प्रतीक कुमार सिंह , लालू प्रसाद यादव , व्यास कुमार, जगदम्बा प्रसाद , थाना लालगंज रहे।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment