घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
कुदरहा,बस्ती अजमत अली: लालगंज थाना क्षेत्र के लालगंज- बानपुर बंधा मार्ग पर कचनी चौराहें के पास शुक्रवार की देर रात में ब्रह्म भोज से वापस लौटते समय मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गया। जिससे एक 23 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने मोबाइल फोन से घरवालों को दुर्घटना की जानकारी दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेंज दिया।
थाना क्षेत्र के कोप निवासी विंध्याचल 25 पुत्र रामप्रकाश यादव अपने दोस्त रुपेश शर्मा 24 पुत्र कृष्ण चंद्र को साथ लेकर अपने फुआ के ब्रह्मभोज में कचनी गए थें। देर रात को वापस लौटते समय लालगंज- बानपुर बंधा मार्ग पर बन्नी चौराहे के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे मोटरसाइकिल चला रहें विंध्याचल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रुपेश शर्मा किसी तरीके से अपने मोबाइल से घरवालों को दुर्घटना की जानकारी दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां विंध्याचल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल रूपेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक विंध्याचल तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। मृतक अपने बड़े भाई अनिल यादव के साथ दिल्ली में रहकर सेटरिंग का काम करता था। फुआ की मौत की सूचना पर वह एक सप्ताह पहले दिल्ली से घर आया था। मृतक के पिता घर पर रहकर खेती किसानी का काम करते हैं।
थाना अध्यक्ष लालगंज दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया हैं।
Post a Comment