24 C
en

अखंड कसौधन अपहरण कांड का सकुशल पर्दाफाश करने वाली टीम का हुआ सम्मान

व्यापारियों के साथ परिवार का सहयोग रहा सराहनीय: एसपी - अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नागरिक अभिनंदन व सम्मान समारोह का हुआ आयोजन बस्ती: शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जनपद इकाई बस्ती द्वारा सम्मान एवं अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। बीते 23 अप्रैल को रुधौली क्षेत्र के अखंड कसौधन अपहरण कांड का सकुशल अनावरण करने वाली पुलिस टीम के साथ समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व श्रीरामचरितमानस की पुस्तक भेंट की गई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि अखंड अपहरण कांड के बाद पुलिस पर इसके सकुशल और समय से पर्दाफाश करने का बहुत दबाव था। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में जिस तरीके से रुधौली से लेकर जिले के व्यापार मंडल के साथ पीड़ित परिवार के लोगों ने धैर्य के साथ सहयोग किया, वह सराहनीय रहा। हमेशा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस का मनोबल बढ़ाया और कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि कहीं से उनके मन में पुलिस के प्रति अविश्वास और निराशा का भाव है। यही कारण था कि पुलिस ने अपनी टीम के साथ पूरे मनोयोग से काम किया और उसे अखंड को सकुशल बरामद करने में सफलता मिली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा संगठन के लोग लगातार संपर्क में बने रहे और हर स्तर पर उन्होंने इस घटना के पर्दाफाश करने में पुलिस को अपना सहयोग प्रदान किया। जब भी संगठन के लोगों से सहयोग की अपील की गई वह हमेशा तैयार रहे और यही कारण है कि आज इस तरीके का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूपी को ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन व संरक्षक राजेंद्र तिवारी ने घटना के पर्दाफाश में पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में काम करने वाले सभी पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि आज पुलिस ने एक बार फिर यह प्रमाणित किया है कि जब भी विपरीत परिस्थिति आती है और समाज और समाज में रहने वाले लोग अपने आप को संकट में पाते हैं तो पुलिस का चेहरा ही सबसे पहले सामने आता है। बस्ती पुलिस ने इस घटना के सफल अनावरण करते हुए एक बार फिर पुलिस के इकबाल को बुलंद करने का काम किया है। जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास का भाव बढ़ा है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव कार्यक्रम के अध्यक्ष कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन राजेंद्र तिवारी संरक्षक प्रमोद गाडिया, गिरधारी लाल साहू, चंद्र प्रकाश मिश्र, सुनील मिश्र, अमरमणि पांडे ने दीप प्रज्वलित कर किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ल ने कहा कि अगर हम प्रशासनिक चूक या शिथिलता पर आलोचना करते हैं तो सफलता पर अभिनंदन भी हमारा दायित्व बनता है। इसीलिए आज संगठन ने न केवल बस्ती पुलिस के उन जांबाज साथियों का जिन्होंने पुलिस अधीक्षक बस्ती के कुशल मार्गदर्शन में इस अपहरण कांड का सुखद और सफल अनावरण किया है साथ ही समाचार जगत के उनके साथियों का भी जिन्होंने सकारात्मक पत्रकारिता द्वारा समाज को संयमित रखा और अपहरणकर्ताओं को भ्रमित भी रखने का कार्य किया। व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को भी जिन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखा और पुलिस को कार्य करने का समय प्रदान किया। उन सब को भी सम्मानित किया जा रहा है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिनको अंग वस्त्र अभिनंदन पत्र रामचरितमानस और स्मृति चिन्ह भेंट कर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया उनमें अखंड कौसौधन व उनके पिता अशोक कसौधन, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव , सीओ रुधौली अंबिका राम , सीओ पुलिस लाइन बस्ती प्रीति खरवार , थाना प्रभारी रुधौली रामकृष्ण मिश्र इंस्पेक्टर, आलोक सिंह प्रभारी एलआईयू, साइबर सेल प्रभारी विकास यादव, सर्विलांस प्रभारी दुर्विजय जी, पीआरओ एसपी बस्ती नारायण लाल श्रीवास्तव, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती रविंद्र राय सहित उनकी पूरी टीम जिनकी घटना के पर्दाफाश में भूमिका रही है, सब को सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन के रुधौली बाजार के प्रभारी अनिल सिंह, भानपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता को इस घटना के अनावरण में शांति व्यवस्था बनाए रखने वह सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश शुक्ला, प्रमोद गाडिया, डॉ वीरेंद्र तिवारी, शिक्षक नेता उदय शंकर शुक्ला, रविंद्र गौतम, राधेश्याम कमलापुरी अमरमणि पांडे भागवत गुप्ता, राम विनय पांडेय, राजेश चित्रगुप्त, प्रभु प्रीत सिंह, अयोध्या प्रसाद कसौधन, राजनाथ श्रीवास्तव, बृजेश प्रताप सिंह मुन्ना, आदित्य नारायण गिरी, भूपेंद्र चौधरी, अनिरुद्ध तिवारी, रमेश सिंह ने भी संबोधित किया। अभिनंदन करने वालों में सर्वेश श्रीवास्तव, विजय तिवारी, राम कमल सिंह, सुनील मिश्रा, शिवदीन गुप्त, कल्लू बाबा, राधेश्याम अग्रहरि, रमेश कुमार लाल शुक्ला, जय सिंह मुन्ना, महेंद्र नाथ पांडेय, सुनील कुमार सिंह, सतीश सिंघल, गिरधारी लाल साहू, हरि ओम, प्रकाश लल्ला, सुशील पांडेय, बीएम शुक्ला, अनिल कुमार, बालकृष्ण, पंकज त्रिपाठी, सीके अग्रहरि, भोलानाथ, आलोक दुबे, धीरज सरीन, सुनील गिरी, इंद्र भुजा पांडेय, सुभाष सोनी, कुलविंदर सिंह जेम्स, अर्जुन उपाध्याय, राजू पांडेय, राकेश त्रिपाठी, गोपाल जी आदि रहे। संचालन महामंत्री संगठन प्रताप सिंह ने किया।
Older Posts
Newer Posts

Post a Comment