04n
31.61 C
Mau
Wednesday, June 25, 2021

राज्य स्तरीय दल का दर्जा मिलने पर अपना दल एस ने साझा की खुशियां


 

साकार होगा डॉ. सोनेलाल पटेल का सपना-विवेक
बस्ती। चुनाव आयोग द्वारा अपना दल एस को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा दिये जाने को लेकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। शुक्रवार को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के संयोजन में पार्टी कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा किया गया।
विवेक कुमार चौधरी ने कहा कि यह स्वर्गीय डॉ.सोनेलाल पटेल के सपनों के साकार होने जैसा क्षण है। कठिन तपस्या और सत्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त करके उन्होने गरीबों, वंचितों की आवाज को मुखर करने के उद्देश्य से पार्टी गठित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के कुशल नेतृत्व और पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है कि पिछले चुनाव के आधार पर पार्टी को राज्य स्तरीय दल का दर्जा मिला। उन्होने कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे मतदाताओं के बीच बने रहें, उनकी समस्याओं का समाधान करायें, एक न एक दिन डा. सोनेलाल पटेल का सपना जरूर साकार होगा।
खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से अपना दल एस के रामजी यादव, रमेश चन्द्र गिरी, झिनकान चौधरी, प्रमोद चौधरी, दीपचन्द पटेल, प्रदीप पटेल, अनिल चौधरी, राहुल चौधरी, लवकुश चौधरी, अमरनाथ चौधरी, सुखसागर उपाध्याय, हरेन्द्र चौधरी, धीरेन्द्र कुमार वर्मा, धु्रवचन्द्र, विनोद कुमार भट्ट, रामसजीवन द्विवेदी, रविन्द्र चौधरी, राजेश चन्द्र दूबे, लालचंद चौधरी आदि शामिल रहे। 
थाना लालगंज पुलिस 700 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अखिल भारतीय ज्ञान विज्ञान मेला में विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन
विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर गरजे प्रधान

Post a Comment