वोकल फॉर लोकल की थीम पर उत्पादों की लगी प्रदर्शनी, जिलाध्यक्ष ने किया उदघाटन
बस्ती: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाये जा रहें सेवा पखवाड़ा के उपलक्ष्य मे बस्ती टाउन क्लब मे आत्म निर्भर भारत के सफलता की कहानी वोकल फॉर लोकल ( वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट ) के तहत् चयनित जनपद बस्ती के फर्नीचर उत्पाद से जुड़ी प्रदशनी आयोजित की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल द्वारा प्रदशनी का फीता काट कर उद्धघाटन किया गया। संगोष्टी मे जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी,मंडालायुक्त मंडल बस्ती एस गोविंद राजू की गरिमामई उपस्थिति रही जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन ने दीप प्रज्वलित कर वोकल फॉर लोकल का शुभारम्भ किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा जो भाजपा का विजयन वोकल फॉर लोकल है उस विषय को इस प्रदशनी से गति प्राप्त हो रही है और स्थानीय अस्तर पर अस्थानीय महता प्राप्त हो रही है इस महत्वपूर्णय प्रदशनी से लोगो के जीवन मे आर्थिक उन्नीत का प्रसार हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडलायुक्त बस्ती एस गोविंद राजू, जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल द्वारा प्रदशनी का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर भानु प्रकाश शुक्ल,अरविन्द श्रीवास्तव गोला,रवि सिंह,रोली सिंह,संध्या दीक्षीत, कुँअर आनंद प्रताप् सिंह,अमरेश पाण्डेय , अमरनाथ सिंह,रघुनाथ सिंह, वीरेंद्र गौतम,अजय पाल, आलम चौधरी,अरविन्द चौरसिया,नागेंद्र सिंह सिंकू, जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह सहित अधिकारी व नेतागण उपस्थित रहे।
Post a Comment