क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेले की प्रतियोगिता के दूसरे दिन अधिकांश प्रतियोगितायें संपन्न
आज दूसरे दिन अनेक विधाओं में प्रतियोगिताएं हुई
बस्ती । स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर्व के समापन के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में विद्या भारती, पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित ज्ञान विज्ञान मेले के दूसरे दिन आज अनेक विधाओं में प्रतियोगिताएं हुई, साथ ही विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री मा शिव कुमार जी एवं विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मा. हेमचंद्र जी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने क्षेत्रीय ज्ञान विज्ञान मेले में विभिन्न विधाओं का अवलोकन किया। दोपहर 3 बजे तक प्राप्त ख़बरों के मुताबिक संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच के शिशु वर्ग में सनातन धर्म स. वि. म. मिश्राना लखीमपुर खीरी की टीम प्रथम रही। बाल वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज राम सनेही घाट बाराबंकी की टीम ने, जबकि किशोर वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी प्रथम स्थान पर रहा। कथाकथन प्रतियोगिता में अंकुशा दूबे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर सूर्यकुंड गोरखपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किशोर वर्ग में स. वि. म. सेक्टर क्यू अलीगंज लखनऊ की सिद्धि सामवेदी प्रथम स्थान पर रही। तरुण वर्ग में स. शि. म. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सूर्यकुंड गोरखपुर के उदयांश कुमार पांडेय प्रथम स्थान पर रहे। वैदिक गणित प्रश्न मंच के बाल वर्ग में स. वि. मं इंटर कॉलेज मालवीय नगर गोंडा, किशोर वर्ग में स पू मा वि प्रेमचंद नगर तुर्कमानपुर गोरखपुर और तरुण वर्ग में स.शि. मं. उ. मा. विद्यालय पक्कीबाग गोरखपुर के भैया प्रथम स्थान पर रहे।
वैदिक गणित पत्र वाचन के बाल वर्ग में जय बजरंग बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल रामनगर अंबेडकर नगर की बहन श्रेया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि किशोर वर्ग में श्रीपाल सिंह स. वि. मं. चौखड़िया रोड मैगलगंज खीरी के अनुकल्प पाण्डेय और जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर अंबेडकर नगर की बहन अर्चना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणित प्रदर्श प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं में प्रदर्श बनवाए गए थे, जिनमें सरयू देवी स. वि. म. इंटर कॉलेज केशवनगर अमेठी की प्रज्ञा शुक्ला, गंगा प्रसाद महतो स वि मं इं कॉलेज गंगानगर के शान्तनु, स बा वि मंदिर रामबाग बस्ती की ममता पटेल, आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नेपालपुर सीतापुर के आर्यन मिश्रा नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर बलिया के अश्विनी सिंह और श्रीपाल सिंह स. वि. मं. इं. कॉलेज लखीमपुर खीरी के ऋषभ मिश्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणित प्रयोगात्मक प्रतियोगिता बाल वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के आशुतोष मिश्र ने , किशोर वर्ग में नागा जी स वि म माल्देपुर बलिया के आदित्य राय और तरुण वर्ग में गोपाल स वि म रायबरेली के हार्दिक सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञान प्रश्न मंच के शिशु वर्ग में अनपरा सोनभद्र की टीम, बाल वर्ग में भोजापुर बैरिया बलिया की टीम और किशोर वर्ग में शक्ति नगर सोनभद्र की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञान पत्र वाचन में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग बस्ती की अपूर्वा सिंह बाल वर्ग में, रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज राजापुर प्रयाग की अनुष्का पांडेय किशोर वर्ग में और सुभाष चंद्र बोस नगर गोरखपुर के युगांत मिश्र तरुण वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे । इसी प्रकार विज्ञानात्मक प्रयोग प्रतियोगिता के शिशु वर्ग में अलीगंज लखनऊ की याशिका मिश्रा, बाल वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के आयुष ओझा, तरुण वर्ग में देवरिया खास के आदित्य प्रताप सिंह भौतिक विज्ञान में, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग बस्ती की सौम्या मिश्रा रसायन विज्ञान में, और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिंदकी फतेहपुर की कृतिका सिंह जीव विज्ञान में प्रथम स्थान पर रहे।
विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय हेमचंद्र जी, विद्या भारती गोरक्ष प्रान्त के संगठन मंत्री माननीय रामय जी, क्षेत्रीय संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख श्री राजकुमार सिंह, क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख श्री बांके बिहारी पांडेय, गोरक्ष प्रांत नगरीय के प्रदेश निरीक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक श्री राम सिंह जी, वैदिक गणित की दृष्टि से श्री संतोष कुमार सिंह जी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं व प्रदर्शों का अवलोकन किया। निर्णायक बंधुओ के सहयोग से निर्णय लिये गए।
मेले में शिशु, बाल, किशोर और तरुण वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। समस्त व्यवस्था सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती के प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हो रही है। कार्यक्रम में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग, सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग तथा सरस्वती विद्या मंदिर शिवा कॉलोनी का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।
Post a Comment