सुशासन दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया गया अटल जी का जन्मदिन, लोगों ने सुनी मन की बात
कुदरहा, बस्ती अज़मत अली: रविवार को सुशासन दिवस के अवसर पर शिक्षा शक्ति कार्यालय नगर पंचायत गायघाट में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल विहारी बाजपेयी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पण किया और उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का प्रण लिया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुना।
इस मौके पर भाजपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिपाठी पिंटू तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, मनीष त्रिपाठी, सुरेश चंद्र मिश्रा, सतिराम सोनकर, भाजपा किसान मोर्चा से आनंद मोदनवाल व सुनील कुमार️ छोटू, हरिओम् मिश्रा, विकास मिश्रा अंबिका यादव, जीतबहादुर यादव, इंद्रजीत, बृजेश मिश्रा, दुर्गेश अग्रहरी, विजय शंकर मिश्रा सहित क्षेत्र के सम्मानित तमाम वासी गण मौजूद रहे।
Post a Comment