24 C
en

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन


बस्ती: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रधेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी  प्रदेश महामंत्री/क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक सिंह उपस्थित रहे। 

सर्व प्रथम अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर  माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा भारत की स्वतंत्रोत्तर राजनीति के क्षितिज पर कई सितारे चमके, लेकिन इन सभी में अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे राजनेता थे जिनकी लोकप्रियता उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक एक समान थी, वे पक्ष-विपक्ष की राजनीति से परे सर्वमान्य नायक थे। अटल बिहारी वाजपेयी को भारत की राजनीति में मूल्यों एवं आदर्शों की पुनर्स्थापना के लिए हमेशा याद किया जाएगा।


वे वस्तुतः भारत की राजनीति में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और पारदर्शिता के सिद्धांत को पुन: स्थापित करने वाले वे राष्ट्रनायक थे। स्वतंत्रता संग्राम में सहभागिता, आरएसएस के समर्पित स्वयंसेवक, आदर्श एवं सिद्धांतों के साथ राजनीति करने करने वाले राजनेता, निष्पक्ष कार्यशैली, और संवेदनशील कवि, ओजस्वी वक्ता, दूरदर्शी सोच जैसे अनेक गुणों के कारण ही विराट व्यक्तित्व के धनी थे। आज भाजपा की नीतियों और कार्यों में उन्हीं की वाणी की अनुगूंज सुनाई देती है। अटल राजनीति के ऐसे अजातशत्रु थे, जिन्होंने पक्ष-विपक्ष से उपर उठकर सम्भाव और सामंजस्य एक नई मिसाल बनाई थी। उनका ध्येय वाक्य ही था कि 'छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता'। वे विपक्षी दलों को भी साथ लेकर चलने की कला जानते थे।

संचालन जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया 


संगोष्ठी में उपस्थित पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, दयाशंकर मिश्र,सुशील सिंह,पूर्व विधायक रवि सोनकर,गोपेश्वर त्रिपाठी, मिश्रा,जिला महामंत्री चंद्रशेखर मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव गोला, रवि सिंह,भानु प्रकाश मिश्रा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, दिव्या त्रिपाठी वैभव पांडे,रोली सिंह, विनोद शुक्ला, गजेंद्र सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अमरीश पांडे, अमरनाथ सिंह, अरविंद चौरसिया विमल पांडेय, जान पांडे, उत्कर्ष शुक्ला जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह उपस्थित रहे।


Older Posts
Newer Posts

Post a Comment